Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»ट्रंप का ‘मास्टरप्लान’: होर्मुज बनेगा हथियार, ईरान को घुटनों पर लाने की बड़ी तैयारी
World

ट्रंप का ‘मास्टरप्लान’: होर्मुज बनेगा हथियार, ईरान को घुटनों पर लाने की बड़ी तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बड़ा झटका देने के लिए 'लॉन्ग-टर्म सीज' (लंबी घेराबंदी) की योजना बनाई है। होर्मुज जलडमरूमध्य में नाकेबंदी से ईरान का तेल निर्यात ठप हो गया है और अब उसके पास तेल रखने की जगह भी नहीं बची है।
Ashish SinghBy Ashish SinghApril 30, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका की नाकेबंदी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Washington, (USA): स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पिछले दो महीनों से जारी तनाव अब एक नए और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ ‘सीधी जंग’ के बजाय ‘आर्थिक नाकेबंदी’ को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाने का फैसला किया है। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, ट्रंप ने अपने अधिकारियों को होर्मुज में ‘लॉन्ग-टर्म सीज’ यानी लंबी घेराबंदी के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। अमेरिका की इस रणनीति का मकसद ईरान की लाइफलाइन कहे जाने वाले तेल निर्यात को पूरी तरह ठप कर उसे आर्थिक रूप से पंगु बनाना है।

Read more: ईरान की अमेरिका को दो टूक: कहा- फिर… ध्यान रखना समंदर में आग के शोले उठेंगे

तेल के बोझ तले दबा ईरान— अमेरिका की इस नाकेबंदी का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। निर्यात रुकने के कारण ईरान के पास कच्चे तेल का भारी भंडार जमा हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो ईरान के पास अब केवल 12 से 22 दिन का ही तेल स्टोरेज बचा है। यदि यह नाकेबंदी जारी रही, तो ईरान को मजबूरन अपना उत्पादन बंद करना पड़ेगा, जिससे उसकी सरकारी आमदनी शून्य हो जाएगी। स्थिति इतनी गंभीर है कि ईरान अब अपने पुराने और कबाड़ हो चुके टैंकरों में भी तेल भरने को मजबूर है।

Read more: अमेरिकी पासपोर्ट पर ट्रंप का चेहरा! टूट गई दशकों पुरानी परंपरा

ईरान का शांति प्रस्ताव और ट्रंप की सख्ती— गंभीर आर्थिक संकट को देखते हुए ईरान ने अमेरिका को एक नया प्रस्ताव भेजा है। ईरान का कहना है कि यदि अमेरिका नाकेबंदी हटाता है, तो वह अस्थायी युद्ध विराम पर चर्चा के लिए तैयार है। हालांकि, ट्रंप प्रशासन इस बार ‘आर-पार’ के मूड में दिख रहा है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि सीधे युद्ध में होने वाले नुकसान से बचने के लिए आर्थिक दबाव बनाना एक संतुलित और सटीक तरीका है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ईरान इस भारी दबाव के आगे झुककर परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की मेज पर आएगा या खाड़ी में तनाव और बढ़ेगा।

Read more: होर्मुज में बिछा ‘मौत का जाल’: शांति के बाद भी टला नहीं महायुद्ध का खतरा!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

ईरान की अमेरिका को दो टूक: कहा- फिर… ध्यान रखना समंदर में आग के शोले उठेंगे

April 30, 2026

अमेरिकी पासपोर्ट पर ट्रंप का चेहरा! टूट गई दशकों पुरानी परंपरा

April 30, 2026

आतंकी हमलों से दहल उठा माली; भारत ने हमलों की पुरजोर निंदा की

April 29, 2026

RECENT ADDA.

गुमला: चैनपुर में अंचल कर्मी को चप्पलों से पीटा, जमीन मापी के दौरान बवाल; देखें VIDEO

April 30, 2026

गिरिडीह हादसा: बारात से लौट रही कार के उड़े परखच्चे, युवती समेत 2 की मौ’त

April 30, 2026

बोकारो वेतन घोटाला: 10 करोड़ की धांधली में ASI गिरफ्तार, जेल भेजा

April 30, 2026

ट्रंप का ‘मास्टरप्लान’: होर्मुज बनेगा हथियार, ईरान को घुटनों पर लाने की बड़ी तैयारी

April 30, 2026

ईरान की अमेरिका को दो टूक: कहा- फिर… ध्यान रखना समंदर में आग के शोले उठेंगे

April 30, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.