Health Desk: स्वस्थ रहना कोई रॉकेट साइंस नहीं है, बस कुछ साधारण आदतों को अपनाना है। अगर आप रोजाना 30 से 40 मिनट व्यायाम करते हैं, तो कई गंभीर बीमारियों से दूरी बना सकते हैं। एक शोध में यह बात सामने आई है कि 70 साल का व्यक्ति भी अगर नियमित रूप से एक्सरसाइज करता है, तो न सिर्फ उसकी उम्र बढ़ती है, बल्कि वह बीमारियों से भी कोसों दूर रहता है। यही स्वस्थ जीवन जीने का सबसे बड़ा मंत्र है।
Read more: 30 के बाद नींद कम हुई तो दिमाग सबसे पहले देने लगता है ये संकेत
पौष्टिक भोजन: स्वास्थ्य की नींव
स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार की अहमियत किसी से छुपी नहीं है। आप यह जानते ही हैं कि ज्यादातर बीमारियां गलत खान-पान की वजह से होती हैं। इसलिए, संतुलित आहार को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं। रोजाना 3 से 5 लीटर पानी पिएं, फल और सब्जियां खाएं, खाना चबाकर खाएं, रात में हल्का भोजन करें और किसी भी एक चीज की अति न करें। प्रकृति ने जो खजाना आपको दिया है, उसका पूरा आनंद लें।
स्वस्थ मस्तिष्क: जिंदगी का सबसे बड़ा सच
यह जिंदगी का एक बेहद अहम पहलू है, जिस पर लोग कम ध्यान देते हैं। दुख देने वालों से दूरी बनाएं, सोते समय सोच-विचार न करें, कमाई से ज्यादा खर्च न करें, झूठे वादे न करें जिन्हें आप निभा न सकें, बेकार की बातें न सोचें, अच्छे लोगों से मिलें और उन्हें दोस्त बनाएं, खूब हंसें और दूसरों को हंसाने की कोशिश करें। दिमाग का सीधा संबंध दिल से है। अगर आप तनाव में रहते हैं, तो ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जिससे हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। अपने लाइफस्टाइल को सुधारें, जल्दी सोएं और जल्दी जागें। चिंता, क्रोध, शोक, शक और दूसरों से उम्मीद करना छोड़ दें।
अच्छी नींद: सबसे बड़ी दवा
वैज्ञानिक मानते हैं कि नींद सबसे बड़ी दवा है। जब आप काम करके थक जाते हैं और गहरी नींद में सोते हैं, तो सुबह खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए अच्छी नींद का होना बहुत जरूरी है। कम नींद लेना या ज्यादा सोना, दोनों ही सेहत पर बुरा असर डालते हैं। वैज्ञानिक अध्ययनों के मुताबिक, 6 घंटे से कम और 8 घंटे से ज्यादा नहीं सोना चाहिए। सोते समय सोच-विचार न करें, नहीं तो नींद खराब होती है और सुबह आप थकान महसूस करते हैं।
बीमारी को नजरअंदाज न करें
कई लोग अपनी बीमारियों को छुपाने या झूठलाने की कोशिश करते हैं। ऐसा न करें। समय रहते डॉक्टर की सलाह लें। अगर आप समय पर इलाज शुरू करते हैं, तो कम खर्च में जल्दी ठीक हो सकते हैं।
WHO की सलाह: रंग-बिरंगा खाना
विश्व स्वास्थ्य संगठन अपनी गाइडलाइंस में कई बार यह बात कह चुका है कि रोजाना पांच अलग रंगों के फल खाएं। चाहे रविवार हो या सोमवार, हर दिन कम से कम एक अंडा जरूर खाएं। रोजाना 3 से 5 लीटर साफ पानी पिएं। दूध का सेवन करें, लेकिन ध्यान रहे, चाय में डाला हुआ दूध दूध का सेवन नहीं माना जाता। दूध पिएं या धूप में बना हुआ खाना खाएं।
खुश रहने के बहाने खोजें
सिर्फ खुद को काम में उलझाए रखना सेहत के लिए हानिकारक है। काम के साथ-साथ खुश रहने के तरीके अपनाएं। खेल-कूद में हिस्सा लें, फिल्म देखें, पसंदीदा दोस्त से मिलें, घूमने जाएं, मजाकिया आदत रखें और मनपसंद खाना खाएं।
स्वच्छता: स्वास्थ्य की पहली सीढ़ी
स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता का होना बेहद जरूरी है। सिर्फ खुद को साफ रखना ही काफी नहीं है। आप जो सामान इस्तेमाल करते हैं, उसका भी साफ होना उतना ही जरूरी है। साथ ही, जहां आपका खाना पकता है, उस जगह की स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखें।
Read more: घंटों कुर्सी पर बैठने से पैरों में है जकड़न? ‘एंकल मूवमेंट’ से मिनटों में पाएं राहत



