Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»राष्ट्रपति मुर्मू का झारखंड दौरा: देवघर, रांची और धनबाद में विशेष तैयारियां
#Trending

राष्ट्रपति मुर्मू का झारखंड दौरा: देवघर, रांची और धनबाद में विशेष तैयारियां

By Muzaffar HussainJuly 22, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई से 1 अगस्त तक दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं। वे देवघर, रांची और धनबाद का भ्रमण करेंगी। इस दौरान वे देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह और धनबाद स्थित आईआईटी (आईएसएम) के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को संपन्न हुई।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की संपूर्ण व्यवस्था समयबद्ध और चाक-चौबंद होनी चाहिए। सावन के अवसर पर देवघर में कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया है ताकि श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई व्यवधान न आए।

बैठक में यह भी बताया गया कि राष्ट्रपति का पूर्व प्रस्तावित दौरा 10-11 जून को अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया था और उस समय की गई तैयारियों को इस बार फिर से अमल में लाया जाएगा। सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं ताकि किसी भी स्तर पर कोई कमी न रह जाए।

वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल और आईजी अखिलेश कुमार झा को नोडल पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि पब्लिक एड्रेस सिस्टम की जिम्मेदारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को दी गई है। देवघर, रांची और धनबाद के उपायुक्तों ने भी राष्ट्रपति के कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की।

बैठक में मंच व्यवस्था, आगवानी और विदाई के लिए महानुभावों की सूची, रेड कार्पेट, बुके, राष्ट्रीय गान, कारकेड, आउट राइडर्स, फोटोग्राफरों की जीप, बैगेज वैन, छाता, और सुरक्षा से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

इसके अलावा राष्ट्रपति के साथ आनेवाले लोगों के लिए आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, शौचालय, और अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कुल मिलाकर, इस दौरे को सफल और स्मरणीय बनाने के लिए राज्य प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

RECENT ADDA.

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.