Ranchi News : पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) की 27वीं बैठक 10 जुलाई 2025 को रांची में आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण आयोजन के सफल संचालन हेतु रांची नगर निगम ने तैयारियों को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। नगर प्रशासक सुशांत गौरव के नेतृत्व में निगम की टीम ने 08 जुलाई को एयरपोर्ट रोड, हिंदपीढ़ी, एजी मोड़, डोरंडा, राइजिंग रोड, रेडियम ब्लॉक सहित कई प्रमुख स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और व्यवस्थित सफाई, ड्रेनेज, फॉगिंग, लाइटिंग, अतिक्रमण हटाने, पेड़ की कटाई, रोड साइड डस्ट हटाने जैसे कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। एयरपोर्ट से लेकर शहर के भीतर तक मुख्य मार्गों की विशेष सफाई के साथ-साथ VVIP मूवमेंट को देखते हुए फ्लाईओवर व बाजार क्षेत्रों में अवैध होर्डिंग्स और फुर्सत बैठकों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम ने विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमों को भी क्षेत्रवार जिम्मेदारी दी है, जिससे एक बेहतर समन्वय में कार्य हो सके। फॉगिंग, एंटी-लार्वा स्प्रे और सड़कों की धुलाई जैसी व्यवस्थाएं विशेष रूप से सुनिश्चित की जा रही हैं।



