Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां रजरप्पा दामोदर नदी में विसर्जित, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रहे भावुक
#Trending

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां रजरप्पा दामोदर नदी में विसर्जित, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रहे भावुक

By Muzaffar HussainAugust 17, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड आंदोलन के प्रखर नेता स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की अस्थियों का रविवार को रजरप्पा स्थित दामोदर नदी घाट पर पूरे पारंपरिक विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपने पिता की अस्थियां लेकर पैतृक गांव नेमरा से रजरप्पा पहुंचे। उनके साथ छोटे भाई विधायक बसंत सोरेन, अन्य परिजन और नेमरा ग्रामवासी भी मौजूद थे। घाट पर स्थानीय पाहन ने विधिवत पूजा-पाठ और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अंतिम संस्कार संबंधी सभी अनुष्ठानों का निर्वहन कराया।

विसर्जन के समय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की आंखें नम थीं और पिता को खोने की गहरी पीड़ा साफ झलक रही थी। पूरे माहौल में गम और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालु और उपस्थित लोग भाव-विभोर होकर दिशोम गुरु को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे।

गौरतलब है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन न केवल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे, बल्कि आदिवासी समाज और झारखंड आंदोलन की आत्मा माने जाते हैं। उन्होंने अपने संघर्षपूर्ण जीवन से गरीबों, किसानों और वंचित तबकों की आवाज़ को बुलंद किया। उनके निधन से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश ने एक सशक्त जननेता को खो दिया।

रजरप्पा घाट पर अस्थि विसर्जन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने गुरुजी को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष और समर्पण का प्रतीक रहा है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि उनके पिता की स्मृतियां और विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

गालुडीह में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी संग 3 बाइक बरामद

May 11, 2026

अपनों के खून से रंगा एग्रिको का ‘एल-5’ क्वार्टर, सेवानिवृत्त कर्मचारी की सनक ने उजाड़ा परिवार

May 11, 2026

18 महीने की अदिति की तलाश में पुलिस ने झोंकी ताकत, 50 हजार इनाम की घोषणा

May 11, 2026

RECENT ADDA.

गालुडीह में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी संग 3 बाइक बरामद

May 11, 2026

अपनों के खून से रंगा एग्रिको का ‘एल-5’ क्वार्टर, सेवानिवृत्त कर्मचारी की सनक ने उजाड़ा परिवार

May 11, 2026

18 महीने की अदिति की तलाश में पुलिस ने झोंकी ताकत, 50 हजार इनाम की घोषणा

May 11, 2026

अंधविश्वास की बलि चढ़ी मासूम! हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘निर्भया कांड जैसी बर्बरता मानवता पर कलंक’

May 11, 2026

मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो बेटे ने खोया आपा; ईंट से कूचकर प्रेमी की हत्या

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.