Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»गालुडीह में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी संग 3 बाइक बरामद
Jharkhand

गालुडीह में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी संग 3 बाइक बरामद

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 11, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News:  पूर्वी सिंहभूम जिले की गालुडीह पुलिस ने बहुचर्चित वाहन चोरी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से तीन चोरी की मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ झारखंड और ओडिशा के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सोमवार को ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गालुडीह थाना कांड संख्या-33/2025, दिनांक 28 दिसंबर 2025, धारा 303(2)/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। यह मामला 28 दिसंबर 2025 की रात करीब दो बजे चोरी हुई विंगर वैन संख्या WB25F-7922 से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में पहले ही दो आरोपियों मांझीया टुडू उर्फ प्रेम टुडू और सत्यवान कुम्भकार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था तथा चोरी की विंगर वैन भी बरामद कर ली गई थी।

हालांकि मामले का एक अन्य आरोपी बिरसन मुण्डा फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र स्थित मुटुडा गांव में अपने घर पर छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर बिरसन मुण्डा उर्फ बिरसेन मुण्डा को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के आंगन से तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गईं। इनमें एक स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल संख्या JH05BD-2504, एक लाल-काला रंग की टीवीएस अपाचे बाइक तथा एक सफेद-नीले रंग की होंडा डियो स्कूटी शामिल है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि टीवीएस अपाचे बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट JH01AT-7709 लगाया गया था, जबकि उसका असली नंबर OD11W-7360 है। पुलिस ने बाइक का असली पंचिंग नंबर प्लेट भी बरामद कर लिया है।

जांच में यह भी सामने आया कि टीवीएस अपाचे बाइक की चोरी के संबंध में ओडिशा के मयूरभंज जिले के तिरिंग थाना में कांड संख्या 178/2025 दर्ज है। वहीं होंडा डियो स्कूटी की चोरी को लेकर बहलदा थाना में कांड संख्या 159/2024 दर्ज पाया गया। इसके अलावा बरामद स्प्लेंडर बाइक के संबंध में गालुडीह थाना में पूर्व से सनहा दर्ज है।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी बिरसन मुण्डा ने वाहन चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह से जुड़ा हुआ है और झारखंड-ओडिशा सीमा क्षेत्र में सक्रिय था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

गिरफ्तार आरोपी बिरसन मुण्डा उर्फ बिरसेन मुण्डा की उम्र करीब 26 वर्ष बताई जा रही है। वह सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत मुटुडा गांव का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ खरसावां, ईचागढ़, कवाली तथा ओडिशा के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। ओडिशा पुलिस की ओर से उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था।

इस कार्रवाई में गालुडीह थाना प्रभारी अंकु कुमार, पु.अ.नि. अजय बागे, स.अ.नि. बिरसा तिर्की, हवलदार संतोष राम, आरक्षी विरेन्द्र राम तथा प्रदीप कुमार सिंह शामिल थे। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और संभावना जताई जा रही है कि आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा, महिला को रौंद ट्रेलर चालक मौके से फरार

May 11, 2026

जमशेदपुर में दिल दहला देने वाला कांड, रिटायर्ड कर्मी ने परिवार खत्म किया

May 11, 2026

गुवा खदान में उग्र आंदोलन, 500 नौकरी को लेकर सेल प्रबंधन घिरा

May 11, 2026

RECENT ADDA.

जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा, महिला को रौंद ट्रेलर चालक मौके से फरार

May 11, 2026

जमशेदपुर में दिल दहला देने वाला कांड, रिटायर्ड कर्मी ने परिवार खत्म किया

May 11, 2026

गुवा खदान में उग्र आंदोलन, 500 नौकरी को लेकर सेल प्रबंधन घिरा

May 11, 2026

गालुडीह में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी संग 3 बाइक बरामद

May 11, 2026

अपनों के खून से रंगा एग्रिको का ‘एल-5’ क्वार्टर, सेवानिवृत्त कर्मचारी की सनक ने उजाड़ा परिवार

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.