अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
New Delhi : झारखंड में ग्रामीण विकास को तेज़ गति देने और केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच सहयोग को सशक्त करने के उद्देश्य से मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, भारत सरकार के ग्रामीण विकास सचिव शैलेश कुमार सिंह और झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास सचिव के. श्रीनिवासन मौजूद रहे।
बैठक में दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार ग्रामीण सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और राज्य के हर कोने तक विकास योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।
बैठक के प्रमुख मुद्दे:
- लंबित भुगतान: झारखंड को लंबित राशि जल्द जारी करने पर ज़ोर, ताकि योजनाओं का कार्यान्वयन बाधित न हो।
- योजनाओं की प्रभावशीलता: विकास योजनाओं को अधिक सरल और असरदार बनाने की रणनीति पर चर्चा।
- रोजगार पर फोकस: ग्रामीण क्षेत्रों में सतत आजीविका को बढ़ावा देने के लिए रोजगार सृजन की दिशा में प्रयास तेज़ करने की बात।
- केंद्र-राज्य समन्वय: दोनों सरकारों के बीच सहयोग को मजबूत कर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर सहमति।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

