Ranchi News : मानसून के इस मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए रांची नगर निगम ने शहर भर में एक विशेष अभियान की शुरुआत की है, जिसमें मच्छरों के प्रजनन पर रोकथाम और जनजागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

एंटी लार्वा दवा का छिड़काव

सभी वार्डों में जलजमाव वाले क्षेत्रों, नालियों और खुले पानी के स्रोतों पर नियमित रूप से एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। यह प्रक्रिया सुबह और शाम दो पालियों में की जा रही है।

फॉगिंग ऑपरेशन

सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक और शाम 5:00 बजे से 9:00 बजे तक फॉगिंग मशीनों के जरिए शहर के सभी मोहल्लों, गली-कूचों, झाड़ियों और गंदगी वाले इलाकों में कीट नियंत्रण कार्य किया जा रहा है।

मच्छर प्रजनन स्थल की पहचान और सफाई

पुराने टायर, गमले, कूलर, जलजमाव आदि में जमा पानी की विशेष जांच की जा रही है और उन्हें साफ किया जा रहा है ताकि मच्छरों को पनपने का मौका न मिले।

नागरिक जागरूकता अभियान

नगर निगम पंपलेट, पोस्टर और सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिकों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव और रोकथाम के उपायों की जानकारी दे रहा है।

उपकरणों का उपयोग

इस अभियान के तहत कुल 9 कोल्ड फॉगिंग मशीन, 3 थर्मल फॉगिंग मशीन और प्रत्येक वार्ड को 4 हैंड स्प्रे मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं।

कार्रवाई की अवधि

अभियान प्रतिदिन सुबह 06:00 AM से 10:00 AM और शाम 05:00 PM से 09:00 PM तक दो पालियों में चलाया जा रहा है।

नागरिकों से अपील

रांची नगर निगम ने सभी नागरिकों से अपने घर व आस-पास साफ-सफाई रखने, जलजमाव न होने देने और किसी भी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 18005701235 या SMART RANCHI ऐप का उपयोग करने की अपील की है।

Share.
Exit mobile version