Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»अवैध फाइबर केबल पर रांची नगर निगम ने कसी नकेल, 3 दिन में हटाने का अल्टीमेटम
#Trending

अवैध फाइबर केबल पर रांची नगर निगम ने कसी नकेल, 3 दिन में हटाने का अल्टीमेटम

By Muzaffar HussainJune 14, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : शहर की सुंदरता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम अब अवैध रूप से लगाए गए फाइबर केबल और तारों पर सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून 2025 को अपर नगर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटरों के प्रतिनिधि जैसे रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, एटीसी टेलीकॉम, आईटी शाखा प्रभारी, सहायक प्रशासक निकेश कुमार सहित बाजार शाखा के कर्मी मौजूद थे।

अपर प्रशासक ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि रांची शहर के कई मार्गों पर बिजली के खंभों और पेड़ों पर अव्यवस्थित तरीके से फाइबर केबल लटकाए जा रहे हैं, जिससे न केवल शहर की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि अब निगम इस अव्यवस्था पर सख्त रुख अपनाएगा और नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

निगम की ओर से एजेंसियों को दिए गए निर्देश

  • जिन एजेंसियों को ओवरहेड या अंडरग्राउंड फाइबर केबल बिछाने की अनुमति दी गई है, वे उस आदेश की प्रति दो दिनों के भीतर निगम को उपलब्ध कराएं।
  • जिन स्थलों पर केबल लगाने की अनुमति नहीं मिली है, वहां से संबंधित एजेंसियां तीन दिनों के भीतर अपने फाइबर केबल हटा लें।
  • यदि तय समयसीमा में तार नहीं हटाए गए, तो नगर निगम खुद कार्रवाई करेगा और उस पर आने वाला खर्च संबंधित एजेंसी से वसूला जाएगा।

इस बैठक में टेलीकॉम एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने निगम के इस निर्णय का स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि वे पूरी तरह सहयोग करेंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई अवैध तरीके से तार लगा रहा है, तो उसकी सूचना नगर निगम को दी जाएगी।

नगर निगम का यह कदम न केवल शहर की सौंदर्यता को बनाए रखने की दिशा में है, बल्कि जनसुरक्षा की दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। आने वाले समय में यदि यह अभियान प्रभावी ढंग से लागू हुआ, तो रांची शहर अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित नजर आएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

RECENT ADDA.

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026

Liberty Bloc एप स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता का नया सशक्त मंच

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.