Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»पेपर लीक मामले में 168 लोगों को मिली राहत, रांची कोर्ट ने दी जमानत
#Trending

पेपर लीक मामले में 168 लोगों को मिली राहत, रांची कोर्ट ने दी जमानत

By Muzaffar HussainMay 8, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंधमारी और पेपर लीक के काले खेल में गिरफ्तार हुए 168 आरोपितों के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा। राजधानी रांची के अपर न्यायायुक्त योगेश की अदालत ने इस मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी आरोपितों को जमानत दे दी है। अदालत ने प्रत्येक आरोपित को 20-20 हजार रुपये के दो निजी मुचलके भरने का निर्देश दिया है। इससे पहले बुधवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

आधी रात को अर्धनिर्मित भवन में छापेमारी

यह पूरा मामला इसी साल 11 अप्रैल का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव में एक सुनसान अर्धनिर्मित भवन में संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। जब विशेष छापेमारी दल ने देर रात वहां धावा बोला, तो पुलिस भी दंग रह गई। वहां भारी संख्या में लोग जमा थे, जो पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने मौके से 168 लोगों को दबोचा, जिनमें अधिकांश परीक्षार्थी थे।

10 लाख में नौकरी का सौदा और ‘रटंत विद्या’

जांच में जो खुलासे हुए, वे बेहद चौंकाने वाले थे। पुलिस के अनुसार, अंतरराज्यीय पेपर लीक गिरोह के एजेंटों ने अभ्यर्थियों को इस गुप्त स्थान पर ठहराया था। गिरोह के सरगना अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन और एडमिट कार्ड जब्त कर उन्हें परीक्षा में आने वाले सवालों के उत्तर रटवा रहे थे।

गिरोह ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर प्रत्येक अभ्यर्थी से 10-10 लाख रुपये का सौदा किया था। सुरक्षा के तौर पर गिरोह ने कई अभ्यर्थियों से ब्लैंक चेक भी ले रखे थे।

गिरोह के सरगना भी थे पुलिस के रडार पर

गिरफ्तार किए गए लोगों में केवल परीक्षार्थी ही नहीं, बल्कि इस रैकेट को चलाने वाले पांच मुख्य सरगना भी शामिल थे। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद को भी दबोचा था। इसके अलावा गिरफ्तार होने वालों में सात महिला आरोपित भी शामिल थीं।

तमाड़ थाना में दर्ज कांड संख्या 21/2026 के तहत 152 पुरुष अभ्यर्थियों और अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 13 अप्रैल से सभी आरोपित न्यायिक हिरासत में जेल में बंद थे। हालांकि अब जमानत मिलने से उन्हें जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है, लेकिन पुलिस की जांच और कानूनी प्रक्रिया अभी जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची टेंडर घोटाला : इंजीनियर राम पुकार राम का सरेंडर, 1 लाख के मुचलके पर जमानत

May 8, 2026

इंसाफ की दहलीज पर 12 साल की मासूम, झारखंड हाईकोर्ट ने खंगाली पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट

May 8, 2026

मुंडारी जमीन विवाद में हाईकोर्ट सख्त, 19 जून तक बुलडोजर पर रोक

May 8, 2026

RECENT ADDA.

बेरूत में इजरायल की सर्जिकल स्ट्राइक: हिज्बुल्लाह की ‘रादवान फोर्स’ का टॉप कमांडर ढेर

May 8, 2026

एक तीर से दो शिकार: DMK ने बढ़ाया TVK की ओर हाथ, BJP को सत्ता से रोकने का मास्टरप्लान

May 8, 2026

पेपर लीक मामले में 168 लोगों को मिली राहत, रांची कोर्ट ने दी जमानत

May 8, 2026

रांची टेंडर घोटाला : इंजीनियर राम पुकार राम का सरेंडर, 1 लाख के मुचलके पर जमानत

May 8, 2026

इंसाफ की दहलीज पर 12 साल की मासूम, झारखंड हाईकोर्ट ने खंगाली पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट

May 8, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.