Jharkhand News: शहर के नईसराय इलाके में एक मनचले युवक की शर्मनाक हरकत उस पर भारी पड़ गई। एक नाबालिग लड़की से बार-बार छेड़खानी और फोन कर परेशान करने वाले युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

रामगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार, छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक उसका पड़ोसी पीयूष है, जो काफी समय से उसे स्कूल आते-जाते फब्तियां कसता था। युवक की इन हरकतों से परेशान होकर लड़की डर के मारे घर से बाहर निकलना बंद कर चुकी थी।

पीयूष ने यहीं तक सीमित नहीं रखा। उसने किसी तरह लड़की का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उसे लगातार फोन करना शुरू कर दिया। परिजनों ने कई बार उसे समझाया, लेकिन वह बाज नहीं आया।

सोमवार रात पीयूष लड़की के घर के बाहर पहुंच गया और बार-बार उसे फोन करने लगा। यह देख स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पीयूष को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

पीड़िता के परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही युवक पर उचित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share.
Exit mobile version