Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»बुधवार को होगी मूसलाधार बारिश, जानें किन जिलों में खतरे की घंटी
#Trending

बुधवार को होगी मूसलाधार बारिश, जानें किन जिलों में खतरे की घंटी

झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Muzaffar HussainBy Muzaffar HussainJuly 29, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : झारखंड में मानसून का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के सात जिलों में बुधवार को भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, उनमें देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़ और गिरिडीह शामिल हैं। विभाग के मुताबिक, इन जिलों में अगले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश हो सकती है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और छोटे नदियों में जलस्तर बढ़ने का खतरा रहेगा।

मानसून का रफ्तार और आंकड़े

दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने 17 जून को झारखंड में दस्तक दी थी, लेकिन इसके पहले ही प्री-मानसून बारिश ने राज्य में मौसम का मिजाज बदल दिया था। 1 जून से 28 जुलाई तक झारखंड में सामान्य से 53 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। जहां इस अवधि में औसत 478.3 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, वहीं इस बार 732.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में फसलों को फायदा तो हुआ है, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव की समस्या गंभीर हो सकती है। खासकर साहिबगंज और पाकुड़ जैसे जिलों में गंगा का जलस्तर बढ़ने का अंदेशा है।

मौसम का हाल और तापमान में गिरावट

मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही घने बादल छाए रहे। दिनभर रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है।

जमशेदपुर में तापमान 30.4 डिग्री, डाल्टनगंज में 30.2 डिग्री, बोकारो में 30.1 डिग्री और चाईबासा में 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में आई गिरावट से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारी बारिश के दौरान खेतों में पानी भरने, निचले इलाकों में जलजमाव और नदी-नालों में अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा है। विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

इसके अलावा, प्रशासन ने जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन दलों को अलर्ट पर रखा है। राहत और बचाव दलों को भी तैयार रहने का निर्देश दिया गया है ताकि बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चार पूर्व छात्रों की सफलता से डीपीएस बोकारो का दबदबा बरकरार

March 7, 2026

सोनुवा में मालवाहक छोटा हाथी पलटा, चालक संजीत कोड़ा की मौत

March 7, 2026

फूड सेफ्टी नोटिस पर चेंबर की चिंता, सेमिनार से नियम समझाने का प्रस्ताव

March 7, 2026

RECENT ADDA.

चार पूर्व छात्रों की सफलता से डीपीएस बोकारो का दबदबा बरकरार

March 7, 2026

सोनुवा में मालवाहक छोटा हाथी पलटा, चालक संजीत कोड़ा की मौत

March 7, 2026

फूड सेफ्टी नोटिस पर चेंबर की चिंता, सेमिनार से नियम समझाने का प्रस्ताव

March 7, 2026

चोरी के शक में युवक छतों से कूदता रहा, पुलिस और लोगों ने किया काबू

March 7, 2026

चतरा में पांच दिनों से लापता युवक का शव मिला, हत्या या हादसा?

March 7, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.