अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : छत्तीसगढ़ में हाल के दिनों में बढ़ते अपराध और माइनॉरिटी समुदाय पर हो रही हिंसक घटनाओं को लेकर समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी मुद्दे पर सोशल मानवाधिकार कार्यकर्ता मोहम्मद नौशाद ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
नौशाद ने कहा कि अपराधियों को पुलिस अधिकारियों और सरकार के स्तर से दी जा रही छूट के कारण अपराध में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि माइनॉरिटी समुदाय के साथ हो रही हिंसक घटनाओं ने समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन उदासीन बना हुआ है।
मानवाधिकार कार्यकर्ता ने अपनी मांगों को स्पष्ट करते हुए कहा कि केंद्रीय सरकार को ऐसे मामलों में सीधे हस्तक्षेप करना चाहिए और हिंसक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही, छत्तीसगढ़ सरकार को भी पुलिस प्रशासन को निर्देश देना चाहिए कि अपराधियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
नौशाद ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे अपराधों पर लगाम नहीं लगाया गया तो समाज में अविश्वास और तनाव और गहराएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक राज्य में अपराधियों को संरक्षण मिलना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

