Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»झारखंड CSR Conclave 2025 की तैयारी शुरू, जनजातीय कल्याण पर फोकस
#Trending

झारखंड CSR Conclave 2025 की तैयारी शुरू, जनजातीय कल्याण पर फोकस

By Muzaffar HussainJune 22, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : झारखंड में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) फंड के प्रभावी और पारदर्शी उपयोग को लेकर रांची में रविवार को एक अहम प्री-मीट का आयोजन किया गया। मिशन ब्लू फाउंडेशन और आई-थ्री फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में यह बैठक आयोजित की गई, जो आगामी झारखंड सीएसआर कॉन्क्लेव (CSR Conclave) 2025 की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस बैठक का मुख्य विषय “जनजातीय कल्याण” रहा, जिसमें झारखंड के 30 से अधिक जनजातीय समुदायों के अगुआ और लगभग 200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने एक सुर में कहा कि सीएसआर फंड का उपयोग ऐसे क्षेत्रों में होना चाहिए, जो सीधे आमजन, विशेषकर आदिवासी समाज के जीवन स्तर को बेहतर बना सके।

प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि सीएसआर फंड को प्राथमिकता के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, पारंपरिक कला-संस्कृति, स्वच्छ पेयजल और अंधविश्वास उन्मूलन जैसे बुनियादी और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित किया जाना चाहिए।

मिशन ब्लू फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया कि इस प्री-मीट का उद्देश्य कॉर्पोरेट कंपनियों के सहयोग को जनजातीय समाज के वास्तविक विकास की दिशा में मोड़ना है। उन्होंने कहा कि यह मीटिंग भविष्य के लिए एक दिशा तय करेगी, ताकि झारखंड की पारंपरिक पहचान और सामाजिक समरसता को मजबूती मिल सके।

पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव ने कहा कि यदि सीएसआर फंड का उपयोग वास्तविक समस्याओं की पहचान के आधार पर किया जाए, तो समाज के अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंच सकता है। उन्होंने सीएसआर पॉलिसी में सुधार की आवश्यकता जताई।

पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने पारदर्शिता और समन्वय पर बल देते हुए कहा कि अगर सीएसआर फंड का सही उपयोग हो, तो शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक सुधार लाया जा सकता है।

आई-थ्री फाउंडेशन के राजीव गुप्ता ने कहा कि झारखंड के विकास में जनजातीय समाज की भागीदारी बेहद अहम है और उन्हें हर निर्णय में शामिल करना जरूरी है।

इस अवसर पर सेल बोकारो के जीएम हेमू टोप्पो, बीएसएनएल के उमेश प्रसाद साह, पीएचडी चैंबर के मंतोष कुमार, राजू पोद्दार, राहुल कुमार और बिंदेश्वर उरांव समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

RECENT ADDA.

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.