Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»आजसू पार्टी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, प्रवीण प्रभाकर बने केंद्रीय उपाध्यक्ष
#Trending

आजसू पार्टी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, प्रवीण प्रभाकर बने केंद्रीय उपाध्यक्ष

By Muzaffar HussainJuly 28, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : आजसू पार्टी में संगठन विस्तार के तहत सोमवार को बड़े पैमाने पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने वरिष्ठ नेता प्रवीण प्रभाकर को केंद्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं, दीपक महतो और संजय मेहता को केंद्रीय महासचिव का पद सौंपा गया, जिसमें संजय मेहता को केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई।

इस अवसर पर सुदेश महतो ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन के विस्तार से पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने आधिकारिक तौर पर नियुक्तियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बसंत महतो, कुमुद वर्मा और चंद्रशेखर सिंह छोटू को केंद्रीय सचिव बनाया गया है। इसके अलावा मुन्नू अख्तर को हजारीबाग जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

युवा नेतृत्व को भी पार्टी में नई भूमिका दी गई है। ऋतुराज शाहदेव को आजसू छात्र संघ का केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, मो कैफ को युवा आजसू का दक्षिणी छोटानागपुर सह प्रभारी नियुक्त किया गया है और संजय साहू को रांची जिला सचिव का पद दिया गया है।

रामचंद्र सहिस ने कहा कि इन नई नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलेगी और नए पदाधिकारी पार्टी के विकास में अहम योगदान देंगे। उनका मानना है कि यह बदलाव आजसू पार्टी को एक नई दिशा में ले जाएगा और युवा नेतृत्व पार्टी में नई सोच और जोश लेकर आएगा।

प्रवीण प्रभाकर सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, प्रधान महासचिव मुकुंद मेहता, हरेलाल महतो, संतोष महतो समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी।

इस संगठनात्मक बदलाव से पार्टी का लक्ष्य आगामी चुनावों में मजबूत तैयारी करना और जनसंपर्क को नए सिरे से सुदृढ़ करना है। पार्टी का मानना है कि नए पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर आजसू की नीतियों को जनता तक बेहतर ढंग से पहुंचाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

RECENT ADDA.

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.