Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»आपराधिक मामलों में दोषियों को सजा दिलाना हमारी प्राथमिकता : उपायुक्त
#Trending

आपराधिक मामलों में दोषियों को सजा दिलाना हमारी प्राथमिकता : उपायुक्त

Muzaffar HussainBy Muzaffar HussainApril 10, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची। आपराधिक मामलों में दोषियों को सजा दिलाना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य एक ऐसी अभियोजन प्रणाली विकसित करना है जो न केवल कुशल हो बल्कि समाज में विश्वास भी पैदा करे। यह बातें 10 अप्रैल 2025 को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने कही। वह अभियोजन कार्य की गुणवत्ता में सुधार एवं आपराधिक न्याय प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (पीपी) और असिस्टेंट प्रॉसिक्यूटर संग अपने कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहेे थे। उन्होंने कहा यह बैठक राज्य में आपराधिक न्याय प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होेगा। इस बैैठक में जिला के अभियोजन तंत्र को मजबूत करने और आपराधिक मामलों में दोषसिद्धि दर बढ़ाने समेत कई ठोस रणनीतियों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से अभियोजन कार्य को और अधिक पेशेवर और समयबद्ध बनाए जाने, अभियोजकों को आधुनिक प्रशिक्षण देने, तकनीकी संसाधनों के उपयोग और जांच एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय आदि पर बल दिया गया। इसके लिए अभियोजन अधिकारियों को आधुनिक तकनीकों से लैस करने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने पर भी सहमति बनी। बैठक में मुख्य रूप से पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (पीपी) अनिल कुमार सिंह, असिस्टेंट प्रॉसिक्यूटर सिद्धार्थ सिंह, संगम कुमार, निखार वर्णवाल, विधि विशेषज्ञ और जिला के वरीय पदाधिकारी शामिल हुए।

आपराधिक मामलों में दोषसिद्धि दर बढ़ाना

आपराधिक मामलों में दोषसिद्धि दर बढ़ाने के लिए साक्ष्यों को मजबूत करने और अदालतों में प्रभावी पैरवी पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही, फॉरेंसिक सुविधाओं का बेहतर उपयोग और गवाह संरक्षण कार्यक्रम को सशक्त करने पर बल दिया गया। पुराने लंबित मामलों को तेजी से निपटाने के लिए एक कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने अभियोजन कार्यालयों के बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के लिए नए संसाधनों के आवंटन पर चर्चा की। इसमें डिजिटल अभिलेख प्रणाली, आधुनिक कार्यालय उपकरण और अभियोजकों के लिए बेहतर कार्यस्थल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में अभियोजन कार्यालयों की स्थापना को प्राथमिकता देने का प्रस्ताव रखा गया ताकि न्याय तक पहुंच आसान हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

फूड सेफ्टी नोटिस पर चेंबर की चिंता, सेमिनार से नियम समझाने का प्रस्ताव

March 7, 2026

चोरी के शक में युवक छतों से कूदता रहा, पुलिस और लोगों ने किया काबू

March 7, 2026

चतरा में पांच दिनों से लापता युवक का शव मिला, हत्या या हादसा?

March 7, 2026

RECENT ADDA.

फूड सेफ्टी नोटिस पर चेंबर की चिंता, सेमिनार से नियम समझाने का प्रस्ताव

March 7, 2026

चोरी के शक में युवक छतों से कूदता रहा, पुलिस और लोगों ने किया काबू

March 7, 2026

चतरा में पांच दिनों से लापता युवक का शव मिला, हत्या या हादसा?

March 7, 2026

चतरा में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे दो युवकों की मौत

March 7, 2026

झारखंड में दो दिवसीय किसान शिक्षण शिविर, समाजवादी क्रांति पर चर्चा

March 7, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.