Ranchi News : मुहर्रम पर्व के अवसर पर दिनांक 6 जुलाई 2025 (रविवार) को राजधानी रांची शहर में यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव किया गया है। इस दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अखाड़ों की जुलूस निकाली जाएगी, जिसे लेकर रांची पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं सुगम यातायात के लिए विशेष योजना तैयार की है।
प्रशासन के अनुसार, पूर्वाह्न 10:00 बजे से लेकर जुलूस समाप्ति तक निजी और यात्री वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक मार्गों से संचालित की जाएगी। जिन मार्गों पर जुलूस निकलेगा, वहां वाहनों का परिचालन अस्थायी रूप से रोका जाएगा।
इस दौरान आमजन से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी यातायात दिशा-निर्देशों का पालन करें और संबंधित मार्गों पर वाहन चलाने से बचें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
यातायात व्यवस्था में बदलाव
- किशोरी यादव चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक होकर शहीद चौक के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन बन्द रहेगा।
- शहीद चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन बन्द रहेगा।
- सुभाष चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
- कचहरी चौक से शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
- चडरी तालाब से अल्बर्ट एक्का चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
- प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
- पुरुलिया रोड से सर्जना चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
- एसएन गागुंली रोड/विष्णु गली/बुधिया गली एवं राधेश्याम गली से मेन रोड में आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
- सुजाता चौक से मेन रोड़ के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
- वुल हाउस के पास से मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
- कर्बला चौक से रतन पी०पी० चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
- कडरू से रेडिसन ब्लू होटल होकर मेन रोड आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
- कमाण्डेन्ट आवास मोड़ से राजेन्द्र चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
- मेकॉन चौक से राजेन्द्र चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
- तुलसी चौक से अंबेडकर चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
- इस दौरान रांची शहर के अन्य मार्गों में मुहर्रम जुलूस के अवसर पर यातायात को आवश्यकतानुसार डायर्वट किया जा सकता है।



