Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»दुमका से जामताड़ा तक के अधिकारी पहुंचे मुख्यमंत्री से मिलने, सुरक्षा और विकास पर हुई चर्चा
#Trending

दुमका से जामताड़ा तक के अधिकारी पहुंचे मुख्यमंत्री से मिलने, सुरक्षा और विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट
By Muzaffar HussainJune 2, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के विभिन्न जिलों के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों की स्थितियों और चुनौतियों से अवगत कराया।

पुलिस महकमे की ओर से शिष्टाचार मुलाकात करने वालों में IG दुमका शैलेंद्र कुमार सिन्हा, IG बोकारो क्रांति कुमार गडिदेशी, DIG पलामू नौशाद आलम अंसारी, SSP धनबाद प्रभात कुमार, SSP जमशेदपुर पीयूष पाण्डेय, SP बोकारो हरविंदर सिंह, SP पाकुड़ निधि द्विवेदी एवं SP जामताड़ा राजकुमार मेहता शामिल थे।

इन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबंधित जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति, आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, पुलिस की तैनाती और नई योजनाओं के कार्यान्वयन से जुड़ी जानकारियां दीं। मुख्यमंत्री ने इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए बेहतर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर ज़ोर दिया।

वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों में देवघर DC नमन प्रियेश लकड़ा, धनबाद DC आदित्य रंजन, कोडरमा DC ऋतुराज, गढ़वा DC दिनेश कुमार यादव और खूंटी DC आर रॉनिटा ने मुख्यमंत्री से भेंट की।

उपायुक्तों ने विकास योजनाओं की प्रगति, जनकल्याण कार्यक्रमों की स्थिति, ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की चुनौतियों और समाधान पर अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सजग और संवेदनशील बने रहने की सलाह दी।

इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संवाद हुआ और राज्य के समग्र विकास और शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए निरंतर जनसेवा भाव से कार्य करने का संदेश दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा में नशे के सौदागर पर प्रहार: लूना गाड़ी पर ब्राउन शुगर बेचते धराया

May 10, 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोहरदगा से हुंकार: ‘हमर अधिकार मंच’ की कार्यशाला में RTI को बताया लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार

May 10, 2026

चाईबासा में राजद की युवा चौपाल, युवाओं को राजनीति से जुड़ने का दिया संदेश

May 10, 2026

RECENT ADDA.

चतरा में नशे के सौदागर पर प्रहार: लूना गाड़ी पर ब्राउन शुगर बेचते धराया

May 10, 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोहरदगा से हुंकार: ‘हमर अधिकार मंच’ की कार्यशाला में RTI को बताया लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार

May 10, 2026

चाईबासा में राजद की युवा चौपाल, युवाओं को राजनीति से जुड़ने का दिया संदेश

May 10, 2026

चाईबासा में सखी दिवस का भव्य आयोजन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

May 10, 2026

आजादी के बाद पहली बार गांव पहुंचीं सांसद जोबा माझी, ग्रामीणों ने सुनाया दर्द

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.