फॉण्ट कनवर्टर NEW

नीतीश कैबिनेट का महाधमाका आज: संविदा कर्मियों की किस्मत चमकेगी?

Patna: बिहार के प्रशासनिक गलियारों में आज हलचल काफी बढ़ गई है। सीएम नीतीश कुमार ने आज शाम 4:30 बजे मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। नए साल के पहले ही महीने में यह दूसरी बार है जब सीएम ने अपने मंत्रियों को

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: बिहार के प्रशासनिक गलियारों में आज हलचल काफी बढ़ गई है। सीएम नीतीश कुमार ने आज शाम 4:30 बजे मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। नए साल के पहले ही महीने में यह दूसरी बार है जब सीएम ने अपने मंत्रियों को तलब किया है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि सरकार चुनाव से पहले या विकास कार्यों को गति देने के लिए किसी बड़े ‘मास्टरस्ट्रोक’ की तैयारी में है।

स्थान का चुनाव बना चर्चा का विषय

आमतौर पर कैबिनेट की बैठकें सीएम सचिवालय के भीतर बने कैबिनेट हॉल में होती हैं, लेकिन इस बार सरकार ने स्थान बदल दिया है। आज की यह हाई-प्रोफाइल मीटिंग पटना के देशरत्न मार्ग स्थित ‘संवाद’ कक्ष में आयोजित की जाएगी। सचिवालय के गलियारों में चर्चा है कि ‘संवाद’ का चयन किसी बड़े ऐलान या बड़ी संख्या में लोगों को संबोधित करने की योजना के तहत किया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने सभी मंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को अपनी तैयारियों के साथ समय पर उपस्थित रहने का कड़ा निर्देश दिया है।

संविदा कर्मियों की बढ़ी धड़कनें

इस बैठक का सबसे बड़ा केंद्र बिंदु राज्य के लाखों संविदा कर्मी और आउटसोर्स कर्मचारी हैं। सूत्रों की मानें तो सीएम संविदा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि और उनकी सेवा शर्तों को लेकर कोई ऐतिहासिक घोषणा कर सकते हैं। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे इन कर्मचारियों को उम्मीद है कि नीतीश कुमार आज उनके चेहरे पर मुस्कान लाएंगे। इसके अलावा, राज्य में चल रही नियुक्ति प्रक्रियाओं और नए पदों के सृजन पर भी मुहर लग सकती है।

समृद्धि यात्रा के तुरंत बाद एक्शन

यह बैठक समय के लिहाज से भी काफी खास है। सीएम आज ही अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के दूसरे चरण का समापन कर मिथिलांचल (मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर) से लौट रहे हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने जनता की नब्ज टटोली है और कई योजनाओं का शिलान्यास किया है। माना जा रहा है कि यात्रा के दौरान मिले फीडबैक के आधार पर ही आज कैबिनेट में कई जनहितकारी प्रस्तावों पर मुहर लगाई जाएगी। इससे पहले 13 जनवरी को हुई बैठक में 41 एजेंडों को मंजूरी मिली थी, और आज भी करीब दो दर्जन विभागों की फाइलें मेज पर होंगी।

इस खबर को भी पढ़ें : नीतीश कुमार का बड़ा एलान: हर ब्लॉक में खुलेंगे आदर्श स्कूल और डिग्री कॉलेज!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram