Ranchi : राजधानी रांची में नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने शुक्रवार को रिम्स तालाब के पास अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक मार्ग पर अवैध रूप से खड़े किए गए ठेले और दुकानों को तोड़कर हटाया गया।

अभियान के दौरान निगम अधिकारियों ने साफ कर दिया कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि दोबारा कब्ज़ा किया गया तो उनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों को भी राहत मिली, क्योंकि लंबे समय से अवैध दुकानों के कारण रास्ते में जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती थी।

Share.
Exit mobile version