Bokaro News:  बंगाल विधानसभा चुनाव लोकतंत्र के चीर हरण है। चुनाव आयोग की मनमानी तनाशाही और संविधानिक संस्थाओं का खामोसी यूहीं चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं के संसद और विधान सभा विपक्ष मुक्त हो जाएगा। ये बाते समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव मुमताज अली ने कोल्हान प्रमंडल जमशेदपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा । उन्होंने कहा कि बिहार और बंगाल का चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बंदी बनाकर चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के झोली में ये जीत डालकर अपना कर्ज उतारा है ।

ये बेहद खतरनाक खेल खेला गया है भारत के लोकतंत्र और संविधान के साथ ।मुमताज अली ने कहा दोनों राज्यों में आवाम के वोट से भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बनी है । ये सरकार छल कपट और बेईमानी के बुनियाद पे जीत का महल खड़ा किया गया है ।दुनियां के किसी ही लोक तांत्रिक देश के लिए ये अच्छे आसार नहीं है। हम दुनियां को सभ्यता सत्यता और सौम्यता का संदेश देने वाला देश है ।मगर अफसोस ही नहीं शर्म का विषय है ये के हम स्वयं सत्ता पाने के लिय किसी भी स्तर तक गिरते जा रहें है ।मुमताज अली ने कहा कि अब हमारे मुल्क में चुनाव एक प्रक्रिया बनकर रह गई है ।परिणाम तो चुनवा से पहले तय कर ली जाती है।

यह परम्परा बेहद शर्मसार और चिंतनीय है। मुमताज अली ने कहा कि अब तो एक ही रास्ता बचा है सड़कों पे निकलकर तूफान खड़ा करना होगा संविधान और लोकतंत्र को अगर बचाना है तो । उन्होंने कहा कि हमने बिहार और बंगाल चुनाव को बेहद करीब से देखा है ।चुनाव आयोग और संविधान के संरक्षक तथा लोकतंत्र के प्रहरी कैसे खामोश होकर जुल्म जो देखता रह गया और सत्ता पे कब्जा कर लिया । गांधी लोहिया जय प्रकाश के सपनों का देश बनाना है तो सड़कों पे इनक्लाब की आवाज बुलंद करना है ।
मुमताज अली ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की हिफाजत करना है तो हमें लोहिया के उन नारो को सड़को पे बुलंद करना होगा ।

Share.
Exit mobile version