Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»मेघालय खदान हादसे पर हाईकोर्ट का हंटर; खदान मालिकों को गिरफ्तार करो!
India

मेघालय खदान हादसे पर हाईकोर्ट का हंटर; खदान मालिकों को गिरफ्तार करो!

मेघालय हाईकोर्ट ने ईस्ट जयंतिया हिल्स खदान विस्फोट में 18 मौतों पर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने खदान मालिकों की गिरफ्तारी और अधिकारियों को व्यक्तिगत पेशी का आदेश दिया।
By Samsul HaqueFebruary 6, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Shillong: मेघालय की पहाड़ियों में छिपे अवैध कोयला खनन के काले कारोबार ने एक बार फिर मासूम मजदूरों की जिंदगी निगल ली है। ईस्ट जयंतिया हिल्स के थांगस्कू इलाके में हुए भीषण खदान विस्फोट में अब तक 18 मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इस हृदयविदारक घटना पर मेघालय हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है। हाईकोर्ट ने दोटूक आदेश दिया है कि इस अवैध धंधे के पीछे जो भी ‘सफेदपोश’ खदान मालिक और ऑपरेटर हैं, उन्हें तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाए।

कोर्ट ने कहा- यह कानून का खुला उल्लंघन है

जस्टिस एचएस थांगख्यू और जस्टिस डब्ल्यू. डिंगडोह की खंडपीठ ने इस हादसे का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई की। कोर्ट ने इस बात पर गहरी नाराजगी जताई कि जब सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने राज्य में कोयला खनन पर प्रतिबंध लगा रखा है, तो फिर ये मौत की खदानें किसके शह पर चल रही हैं? 14 जनवरी से अब तक लगातार हो रही अवैध गतिविधियां प्रशासन की मुस्तैदी पर बड़े सवाल खड़े करती हैं।

अधिकारियों की उड़ी नींद, 9 फरवरी को पेशी

कोर्ट की सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ईस्ट जयंतिया हिल्स के डिप्टी कमिश्नर (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) को 9 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाजिर होने का हुक्म सुनाया गया है। उन्हें यह जवाब देना होगा कि प्रतिबंध के बावजूद खनन कैसे जारी रहा। साथ ही, कोर्ट ने खदानों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और दस्तावेजों को तुरंत जब्त करने का निर्देश दिया है।

मजदूरों की जान की कोई कीमत नहीं?

हादसे में घायल हुए मजदूरों के लिए कोर्ट ने तत्काल चिकित्सा सहायता और राहत पहुंचाने के आदेश दिए हैं। 18 परिवारों के चिराग बुझने के बाद अब प्रशासन की नींद टूटी है। यह हादसा हाल के वर्षों के सबसे बड़े खनन हादसों में से एक माना जा रहा है। अब सबकी नजरें सोमवार की सुनवाई पर टिकी हैं, जहाँ अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट कार्ड के साथ कोर्ट के कड़े सवालों का सामना करना होगा।

इस खबर को भी पढ़ें : धनबाद में भूस्खलन से वैन 400 फीट गहरी खदान में गिरी, 6 मजदूरों की मौ’त

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

RECENT ADDA.

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.