Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»धनबाद में भूस्खलन से वैन 400 फीट गहरी खदान में गिरी, 6 मजदूरों की मौ’त
Jharkhand

धनबाद में भूस्खलन से वैन 400 फीट गहरी खदान में गिरी, 6 मजदूरों की मौ’त

झारखंड के धनबाद में बीसीसीएल की खदान में बड़ा हादसा हुआ। भूस्खलन से वैन 400 फीट गहरी खदान में गिर गई, जिसमें 6 मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और मुआवजे की मांग की है।
By Samsul HaqueSeptember 6, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले में एक बड़ा हादसा हो गया, जब भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की खुली खदान में अचानक भूस्खलन हो गया। इस दौरान एक वैन जिसमें सात से आठ लोग सवार थे, 400 फीट गहरी खदान में जा गिरी। हादसे में अब तक छह मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक-दो लोगों के लापता होने की आशंका है।

बीसीसीएल की खदान में हुई दुर्घटना

घटना कतरास क्षेत्र के रामकनाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल एरिया-4 की अंबे खदान में हुई। बताया जा रहा है कि वैन खदान के किनारे से गुजर रही थी, तभी जमीन धंस गई और वाहन खदान की तलहटी में जमा पानी में समा गया। आसपास बने कई अस्थायी घर और ढांचे भी भूस्खलन की चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही बीसीसीएल के अधिकारी, रेस्क्यू टीम, और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, उच्च स्तरीय जांच की मांग

स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल की लापरवाही पर गहरा रोष जताया और अधिकारियों के वाहनों को घेरकर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि खदान क्षेत्र में बार-बार हादसे हो रहे हैं, लेकिन कंपनी कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। मौके पर पहुंचे गिरिडीह के सांसद ढुलू महतो ने बीसीसीएल को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया और उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और आश्रितों को रोजगार देने की मांग की। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया मुख्यालय को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए कड़े सुरक्षा उपाय लागू करने चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

इतिहास का वह काला दिन जब सिराजुद्दौला की हत्या ने अंग्रेजों के हाथों में सौंप दी भारत की चाबी

July 1, 2026

कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 तक सस्ता, घरेलू सिलेंडर में बदलाव नहीं

July 1, 2026

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण का ‘इन्यूमरेशन फेज’ शुरू: 29 जुलाई तक घर-घर जाएंगे BLO

June 30, 2026

RECENT ADDA.

बच्चों में मीठे ड्रिंक्स की आदत बढ़ा रही है गंभीर बीमारियों का खतरा

July 1, 2026

इतिहास का वह काला दिन जब सिराजुद्दौला की हत्या ने अंग्रेजों के हाथों में सौंप दी भारत की चाबी

July 1, 2026

कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 तक सस्ता, घरेलू सिलेंडर में बदलाव नहीं

July 1, 2026

मौत से पहले क्यों चलने लगती है उल्टी सांस? जानिए वैज्ञानिक कारण

June 30, 2026

Women’s T20 World Cup: वेस्टइंडीज 125 रन पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया को फाइनल के लिए 126 रन का लक्ष्य

June 30, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.