Ranchi News : पुरुलिया रोड स्थित सत्य भारती सभागार में रविवार को Marcgain Academy द्वारा एक दिवसीय सेमिनार सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, शिक्षाविद्, समाजसेवी और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य था समाज को शिक्षा, डिजिटल तकनीक और आर्थिक स्वतंत्रता के प्रति जागरूक करना।

Marcgain Academy निदेशक सुबोध दांगी अपनी टीम के साथ

एकेडमी के निदेशक सुबोध दांगी ने उद्घाटन भाषण में बताया कि Marcgain Academy दूरदर्शी सोच के साथ आगे बढ़ रही है और समाज को नई दिशा देने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि एकेडमी तीन मुख्य उद्देश्यों पर काम कर रही है—शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना, लोगों को आर्थिक आजादी दिलाना और तकनीकी दक्षता विकसित करना।

प्रसिद्ध समाजसेवी और आंदोलनकारी राजू महतो

सुबोध दांगी ने यह भी कहा कि डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहना और तकनीकी रूप से सक्षम होना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने बताया कि Marcgain Academy का स्लोगन है–“Empowering the World through Education. Today, learning is not optional, it is responsibility.” यानी शिक्षा अब विकल्प नहीं बल्कि जिम्मेदारी है।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी और आंदोलनकारी राजू महतो, वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं पत्रकार डॉ. मुजफ्फर हुसैन और वर्चुअल क्लासेस के विशेषज्ञ अनुप तिग्गा शामिल हुए।

राजू महतो ने अपने संबोधन में कहा- “शिक्षा और जागरूकता से ही समाज में स्थायी बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे डिजिटल दुनिया का इस्तेमाल केवल मनोरंजन के लिए न करें, बल्कि अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इसे साधन बनाएं।”

वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं पत्रकार डॉ. मुजफ्फर हुसैन

डॉ. मुजफ्फर हुसैन ने डिजिटल खतरों और साइबर सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा- “वर्तमान दौर में सबसे बड़ी चुनौती है—अपनी जानकारी और निजी डाटा को सुरक्षित रखना। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे थोड़ी सी लापरवाही किसी व्यक्ति को आर्थिक और सामाजिक नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नई तकनीकों को अपनाएं, लेकिन सतर्क रहकर।”

वर्चुअल क्लासेस विशेषज्ञ अनुप तिग्गा ने शिक्षा के नए तरीकों पर प्रकाश डालते हुए कहा- “तकनीक ने शिक्षा को घर-घर तक पहुंचा दिया है। अब किसी भी छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाने के लिए बड़े शहर जाने की आवश्यकता नहीं है। डिजिटल शिक्षा से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।”

वर्चुअल क्लासेस विशेषज्ञ अनुप तिग्गा

पूरे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डिजिटल सशक्तिकरण, शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों पर गंभीर चर्चा की। कार्यक्रम का समापन करते हुए आयोजकों ने कहा कि Marcgain Academy आगे भी ऐसे आयोजन करती रहेगी, ताकि अधिक से अधिक लोग शिक्षा, तकनीक और आर्थिक स्वतंत्रता के महत्व को समझ सकें। आज के इस जागरूकता कार्यक्रम में Technical Analysis, Trading Strategy, Crypto Awareness एवं Digital Awareness के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई, जिसकी काफी सराहना की गई।

Share.
Exit mobile version