अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : झारखंड का स्तंभ, दिशोम गुरु और महान आंदोलनकारी आदिवासी नेता शिबू सोरेन के निधन से पूरा राज्य शोक में डूब गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और आजीवन समाजसेवा के लिए “झारखंड रत्न” से सम्मानित शिबू सोरेन का जाना झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।
लोक सेवा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके परिवार और शुभचिंतकों को यह दुख सहन करने की शक्ति ईश्वर/अल्लाह प्रदान करें।”
उन्होंने कहा कि झारखंड में अब ऐसा संघर्षशील, ईमानदार और आंदोलनकारी नेता खोजना मुश्किल होगा। “गुरुजी का मलाल हमेशा रहेगा और उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा,” नौशाद ने कहा।
लोक सेवा समिति के सभी सदस्यों ने मिलकर शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया।

