Interesting News: दुनिया में अजीबोगरीब पेशे की कमी नहीं है, लेकिन अमेरिका के मिडवेस्ट में रहने वाली लिज़ रिवर नामक 44 वर्षीय महिला का काम सुनकर आपको आश्चर्य हो सकता है। लिज़ एक ऐसा अनोखा पेशा अपना रही हैं, जिसके चलते वह हर वक्त ‘रोती’ रहती हैं। वह किसी दुख की वजह से नहीं रोतीं, बल्कि यह उनका ‘वर्क मोड’ होता है! लिज़ अपने रोते समय निकलने वाले आंसुओं को कांच की छोटी बोतलों में भरकर बेचती हैं, और उनकी इस अनूठी कमाई के चर्चे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

एक बोतल आंसू की कीमत ₹52,000

पेशे से कंटेंट क्रिएटर लिज़ रिवर ने खुलासा किया है कि दिसंबर का महीना उनके लिए सबसे ज्यादा व्यस्त होता है, क्योंकि इसी दौरान वह सबसे ज्यादा रोती हैं। लिज़ अपने छोटे जार में आंसू इकट्ठा करती हैं और बाद में इन्हें अपने प्रशंसकों को बेच देती हैं।

वह बताती हैं कि उनके आंसुओं की एक बोतल के बदले लोग 500 पाउंड यानी लगभग ₹52,000 तक देने को तैयार रहते हैं। लिज़ ने खुश होकर कहा, “अगर मैं आंसू न बेचती, तो हमारा क्रिसमस बहुत साधारण होता।” उनकी इस कमाई से उनका परिवार इस बार शानदार क्रिसमस मना पाएगा।

किशोरावस्था की तंगी ने दिया यह आइडिया

लिज़ बताती हैं कि आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने यह काम शुरू किया था। वह किशोरावस्था में ही मां बन गई थीं और 23 साल की उम्र तक उनके तीन बच्चे हो चुके थे। वेट्रेस की नौकरी से परिवार चलाना मुश्किल था, इसलिए उन्होंने यह अलग रास्ता चुना।

शुरुआत में उनका यह काम बहुत धीमी गति से आगे बढ़ा, लेकिन धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ी और अब तक वह 100 से ज्यादा जार बेच चुकी हैं। भविष्य में वह आंसुओं को और भी छोटे ‘माइक्रो-वर्ज़न’ (चार्म जैसी बोतलों) में बेचने की योजना भी बना रही हैं।

अजीबोगरीब मांगें

लिज़ को आंसू बेचने के अलावा प्रशंसकों की अजीबोगरीब मांगों का भी सामना करना पड़ता है। कोई उनसे 20 मिनट का रोते हुए वीडियो मांगता है, तो किसी ने उनके इस्तेमाल किए गए टिश्यू या आंसुओं से भीगे तकिए का कवर खरीदने की इच्छा जताई है। आलोचना और अजीब नजरों के बावजूद लिज़ गर्व से कहती हैं, “मुझे अपने काम पर कोई शर्म नहीं, क्योंकि इससे मेरा परिवार खुश और सुरक्षित है।”

Share.
Exit mobile version