Jamshedpur.
जमशेदपुर के एग्रिको, शिव सिंह बागान, पोस्ट ऑफिस रोड, जमशेदपुर में इंडियन अबेकस की नई फ्रेंचाइजी शाखा का शुभारंभ हमारी फ्रेंचाइजी ओनर रिंकू पांडेय द्वारा किया गया। यह पहल क्षेत्र के बच्चों में कौशल-आधारित शिक्षा और संज्ञानात्मक विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शिव शंकर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि उंगलियों के सहारे बड़े-बड़े जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना मानसिक संतुलन और एकाग्रता की पहचान है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के प्रयासों को प्रोत्साहित किया।
वहीं, विशिष्ट अतिथि विकास श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों को आंकड़ों के साथ तेज गति से प्रदर्शन करते देखना किसी जादू से कम नहीं लगता। उन्होंने बताया कि यह नई गणितीय तकनीक बच्चों के भविष्य के लिए उपयोगी साबित होगी और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उन्हें बढ़त दिलाएगी। साथ ही इस कार्यक्रम में किड्स विला की संचालिका स्वाती सिंह और निखिल कुमार सिन्हा को भी सम्मानित किया गया।
इंडियन अबेकस के स्टेट हेड संजीव सिंह ने नए सेंटर की पार्टनर रिंकू पांडेय को बधाई दी और उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इंडियन अबेकस केवल एक शैक्षिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह एक सशक्त मंच है जो बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति, गणितीय कौशल और समग्र मस्तिष्क विकास को बढ़ाने में सहायक है।
कार्यक्रम के दौरान कदमा सेंटर हेड अनुस्री तिवारी ने इंडियन अबेकस के प्रोडक्ट और प्रोग्राम के बारे में प्रस्तुति दी। टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव तिवारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने नई फ्रेंचाइजी पार्टनर रिंकू पांडेय का उत्साहवर्धन किया, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और भी बढ़ गया।
इसके साथ ही जुगसलाई सेंटर हेड निधि गुलाटी एवं करनडीह सेंटर हेड कंचन सिंह भी उपस्थित रहीं। उन्होंने नई फ्रेंचाइजी को प्रेरित किया और कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।



