Ranchi : रांची जिला प्रशासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार, तत्काल प्रभाव से इन अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

नवीन आदेश में पुलिस पदाधिकारी सतीश कुमार को नगर नियंत्रण कक्ष से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी, पिठोरिया बनाया गया है। वहीं सिद्धांत को थाना प्रभारी, ठाकुरगांव से स्थानांतरित कर ओपी प्रभारी, तुपुदाना नियुक्त किया गया है।

अजय कुमार दास, जो पहले नियंत्रण कक्ष, रांची में पदस्थापित थे, अब ओपी प्रभारी, बीआईटी मेसरा होंगे। टिंकु रजक को कांके थाना से स्थानांतरित करते हुए थाना प्रभारी, चान्हो बनाया गया है, जबकि मनोज करमाली को कांके थाना से हटाकर थाना प्रभारी, मांडर नियुक्त किया गया है। इस आदेश के लागू होते ही अधिकारियों को अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। 

पुलिस पदस्थापन की संपूर्ण सूची देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-

Transfer List

Share.
Exit mobile version