Ranchi : जिले में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। इसके अंतर्गत कोतवाली थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर आदिकांत महतो का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, उन्हें पुलिस केंद्र, रांची में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इस तबादले को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है। फिलहाल कोतवाली थाना के नए प्रभारी को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। प्रशासनिक स्तर पर इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।

Share.
Exit mobile version