Ranchi News : रांची जिले में 20 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली पारा मेडिकल प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक स्तरीय) को लेकर प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, रांची द्वारा संचालित इस परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेशानुसार विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला के 19 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी और इन केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। यह निषेधाज्ञा 20 जुलाई को सुबह 7:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में किसी भी तरह की भीड़, प्रदर्शन या आवाजाही पर रोक होगी। प्रशासन को आशंका है कि असामाजिक तत्व परीक्षा में व्यवधान डाल सकते हैं, इसी कारण एहतियातन यह फैसला लिया गया है।

Share.
Exit mobile version