Astana : नींद जब आती है तो इंसान को बिस्तर नहीं मिले तो वह जमीन पर ही सो जाता है लेकिन आपने कभी सुना है कि लोग घूमते फिरते सो जाते हों। जी हां, एक गांव ऐसा है जहां लोग चलते-चलते अचानक सो जाते हैं। इतना ही नहीं इस गांव के लोग कभी-कभी महीनों तक कुंभकरण की नींद सो जाते हैं। ऐसा क्यों होता है यह एक रहस्य है।
सोवियत संघ से अलग हुए कजाकिस्तान का एक गांव कलाची है जो दुनिया भर में अपनी अजीबोगरीब घटना के लिए मशहूर है। यहां के लोग अचानक और लंबे समय तक सोने सो जाते हैं। इस रहस्यमयी घटना ने वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को सालों से उलझ में डाल सुलझा रखा है।
कुछ लोगों का मानना है कि कोई अज्ञात वायरस इस बीमारी का कारण हो सकता है। कुछ शोधकर्ता मानते हैं कि यह एक सामूहिक मनोवैज्ञानिक घटना हो सकती है तो कुछ मानते हैं कि गांव के आसपास के पर्यावरण में कुछ बदलाव के कारण ऐसा होता है। इस बीमारी ने गांव के लोगों के जीवन पर काफी बुरा असर डाला है। लोग अपना काम नहीं कर पाते है। सामाजिक जीवन प्रभावित होता है और आर्थिक स्थिति भी खराब होती जा रही है। अभी तक इस बीमारी का कोई इलाज नहीं मिल पाया है। वैज्ञानिक इस बीमारी के कारणों को खोजने और इलाज विकसित करने के लिए कोशिश कर रहे हैं।
इस खबर को भी पढ़ें : कामकाजी महिलाएं घर और ऑफिस इस तरह बैठाए तालमेल..
इस खबर को भी पढ़ें : शादी के समय नथ क्यों पहनती हैं लड़कियां, जानें..


