Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»झारखंड के रोशन एक्का का सपना सच, जूनियर इंडिया नेशनल हॉकी कैंप में मिली जगह
#Trending

झारखंड के रोशन एक्का का सपना सच, जूनियर इंडिया नेशनल हॉकी कैंप में मिली जगह

By Muzaffar HussainFebruary 4, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची/पूर्वी सिंहभूम: झारखंड के खेल जगत के लिए एक गौरवशाली खबर आई है। जमशेदपुर स्थित नेवल टाटा हॉकी अकादमी (NTHA) के होनहार खिलाड़ी रोशन एक्का को हॉकी इंडिया जूनियर मेन्स ‘टॉप्‍स’ (TOPS) नेशनल कोचिंग और ट्रेनिंग कैंप के लिए चुना गया है। यह शिविर भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के बेंगलुरु स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (NCOE) में 15 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक चलेगा।

अकादमी का 8वां गौरव

रोशन एक्का का चयन न केवल उनकी कड़ी मेहनत को दर्शाता है, बल्कि NTHA के बेहतरीन प्रशिक्षण की सफलता की भी गवाही देता है। रोशन इस अकादमी से निकलने वाले आठवें खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कैंप तक का सफर तय किया है।

2019 से शुरू हुई जीत की कहानी

रोशन ने साल 2019 में एक सब-जूनियर कैडेट के रूप में नेवल टाटा हॉकी अकादमी में कदम रखा था। 2023 तक उन्होंने यहाँ रहकर हॉकी की बारीकियां सीखीं। उनके प्रशिक्षक बताते हैं कि रोशन का अनुशासन और सीखने की ललक उन्हें दूसरों से अलग बनाती थी। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के कारण ही अप्रैल 2023 में उन्हें लखनऊ के NCOE के लिए चुना गया, जिसने उनके राष्ट्रीय करियर की नींव रखी।

झारखंड का नाम होगा रोशन

रोशन का चयन झारखंड के उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद खेलों में कुछ कर गुजरने का जज्बा रखते हैं। NTHA के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुरमीत सिंह राव ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि रोशन का सफर एक प्रेरणा है। बेंगलुरु में होने वाले इस डेढ़ महीने के कैंप में रोशन भारत के दिग्गज प्रशिक्षकों की देखरेख में अपने खेल को और भी धार देंगे, जिससे उनके अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल होने की राह और आसान हो जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

RECENT ADDA.

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.