फॉण्ट कनवर्टर NEW

जनता दर्शन में महिला ने सुनाया दर्द, सीएम योगी ने दिए त्वरित निर्देश

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान एक महिला की आपबीती ने सभी का ध्यान खींचा। लखनऊ

अपनी भाषा में पढ़ें

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान एक महिला की आपबीती ने सभी का ध्यान खींचा।

लखनऊ की रहने वाली सीमा नामक महिला अपनी दो छोटी बच्चियों के साथ जनता दर्शन में पहुंची। उसने मुख्यमंत्री को बताया कि ससुर के निधन के बाद पति और ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया है। आर्थिक तंगी के चलते वह बच्चों के साथ दर-दर भटकने को मजबूर है। महिला ने मुख्यमंत्री से ससुराल में रहने की व्यवस्था कराने और बच्चों के पालन-पोषण के लिए मदद की गुहार लगाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल Lucknow Police Commissionerate को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए और किसी के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां आए बच्चों से भी आत्मीय संवाद किया। सीमा के साथ आई दो साल की नन्ही अनन्या को मुख्यमंत्री ने चॉकलेट दी और दुलार किया। बच्ची की मासूम हरकतों और मुख्यमंत्री के स्नेह भरे व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।

इस दौरान पुलिस, बिजली विभाग और आर्थिक सहायता से जुड़े कई अन्य मामले भी सामने आए। मुख्यमंत्री ने सभी प्रार्थना पत्र स्वयं लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर मामले की गंभीरता से जांच कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने वालों से अस्पताल का एस्टिमेट मंगाने को भी कहा गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ी है और हर जायज समस्या का समाधान किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram