Ranchi News : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह 28 जुलाई को जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनेंगी और उनके समाधान की दिशा में पहल करेंगी। यह दरबार प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आयोजित हो रहा है।

इस बाबत जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि कांग्रेस कोटे के मंत्रियों द्वारा जनता दरबार का आयोजन एक सकारात्मक पहल है, जिससे आम जनता की समस्याएं सीधे सरकार के पास पहुंच रही हैं।

उन्होंने कहा कि जनता दरबार सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता से सीधे संवाद और विश्वास का एक मजबूत पुल बनता जा रहा है। मंत्री दीपिका पांडे सिंह इस दरबार के दौरान लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगी और समस्याओं को सुनकर विभागीय अधिकारियों के माध्यम से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी।

सोनाल शांति ने यह भी बताया कि अब तक आयोजित जनता दरबारों में जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है और समस्याओं का समाधान होते देख कांग्रेस एवं महागठबंधन सरकार पर उनका भरोसा और गहरा हुआ है।

Share.
Exit mobile version