Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»जमशेदपुर बना फाइव स्टार सिटी, बुंडू को मिला खास दर्जा, जानिए कैसे झारखंड बना स्वच्छता का नया आइकॉन राज्य
#Trending

जमशेदपुर बना फाइव स्टार सिटी, बुंडू को मिला खास दर्जा, जानिए कैसे झारखंड बना स्वच्छता का नया आइकॉन राज्य

By Muzaffar HussainJuly 17, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

New Delhi/Ranchi News : झारखंड ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि स्वच्छता के क्षेत्र में उसका नाम तेजी से उभर रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के परिणामों में राज्य के दो शहरों जमशेदपुर और बुंडू को प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। जमशेदपुर को 3-10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है, जबकि बुंडू को झारखंड का प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।

इस सम्मान समारोह का आयोजन आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में किया गया, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में विजेता शहरों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्य मंत्री तोखन साहू और विभागीय सचिव श्रीनिवास कटिकिथला ने झारखंड को बधाई दी।

स्वच्छता रैंकिंग में झारखंड के अन्य शहरों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया

  • जमशेदपुर को फाइव स्टार सिटी का दर्जा मिला है।
  • देवघर, जुगसलाई और चाकुलिया को वन स्टार रैंकिंग प्राप्त हुई।
  • जमशेदपुर को वाटर प्लस शहरों की सूची में भी शामिल किया गया है।
  • बुंडू, चिरकुंडा, राजमहल, साहेबगंज और देवघर को ODF++ श्रेणी में रखा गया है।

यह सफलता झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व, विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार के मार्गदर्शन और सफाईकर्मियों की मेहनत का परिणाम है। पहले जहां 2016 में राज्य की स्थिति संतोषजनक नहीं थी, वहीं 2017 से 2025 तक झारखंड ने स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार उपलब्धियां हासिल की हैं।

नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कहा कि यह सफलता पूरे राज्य के नागरिकों, सफाईकर्मियों और नगर निकायों के सहयोग से संभव हो पाई है। उन्होंने सभी नगर निकायों को निर्देश दिया है कि स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन करें।

इस सम्मान को राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक सूरज कुमार, जमशेदपुर के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार और बुंडू नगर पंचायत के प्रतिनिधियों ने ग्रहण किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

RECENT ADDA.

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.