Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»मरहूम आफताब अंसारी के परिवार से मिले जमिअतुल मोमेनिन, मांगी CBI जांच और 50 लाख मुआवजा
#Trending

मरहूम आफताब अंसारी के परिवार से मिले जमिअतुल मोमेनिन, मांगी CBI जांच और 50 लाख मुआवजा

By Muzaffar HussainJuly 30, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ramgarh News : झारखंड के रामगढ़ जिले के लारी कला गांव में बुधवार को जमिअतुल मोमेनिन चौरासी झारखंड का एक प्रतिनिधिमंडल मरहूम आफताब अंसारी के घर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत आफताब के परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और इस कठिन घड़ी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

परिवार के हालात बेहद मुश्किल

मरहूम आफताब अंसारी अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में मां, पत्नी, भाई और एक दस साल की बेटी है। उनके निधन के बाद परिवार भरण-पोषण की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। मुलाकात के दौरान यह भी सामने आया कि अब तक सरकार या प्रशासन की ओर से कोई मुआवजा नहीं मिला है।

सरकार को सौंपा गया ज्ञापन

जमिअतुल मोमेनिन चौरासी ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर चार प्रमुख मांगें रखी हैं:

  • पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
  • मृतक आफताब अंसारी के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाएं।
  • आफताब अंसारी की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए, जिससे परिवार का जीवनयापन सुचारू रूप से चल सके।
  • घटना से जुड़े टाइगर फोर्स पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए।

प्रतिनिधिमंडल में कई सदस्य रहे मौजूद

परिवार से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में मास्टर सादिक अंसारी, मो शमीम अख्तर, शोएब अंसारी, मो जबीउललाह, अतिकुररहमान, फिरोज अख्तर, सरताब आलम, मो जैदी, अब्दुल्लाह सोनु, शकील अंसारी सहित कई सदस्य शामिल थे।

संवेदना और न्याय की लड़ाई

जमिअतुल मोमेनिन ने कहा कि आफताब अंसारी की मौत केवल उनके परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज का नुकसान है। सरकार को चाहिए कि वह तुरंत कार्रवाई कर परिवार को न्याय दिलाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

RECENT ADDA.

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.