Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सरस्वती पूजा के दौरान दिल का दौरा, जयदेव उपाध्याय का निधन
Jharkhand

सरस्वती पूजा के दौरान दिल का दौरा, जयदेव उपाध्याय का निधन

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 23, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news: टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यालय में शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित सरस्वती पूजा उस समय शोकसभा में बदल गई, जब पूजा के दौरान यूनियन से जुड़े वरिष्ठ पूर्व अधिकारी जयदेव उपाध्याय का अचानक निधन हो गया। 71 वर्षीय जयदेव उपाध्याय की तबीयत पूजा के बीच अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस दुखद घटना से यूनियन कार्यालय, टाटा स्टील प्रबंधन और शहर के औद्योगिक जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सरस्वती पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। पूजा में शामिल जयदेव उपाध्याय को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। देखते ही देखते उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद वहां मौजूद साथियों ने बिना देर किए उन्हें टीएमएच पहुंचाया। अस्पताल में वे चिकित्सकों को अपने दर्द के बारे में बता ही रहे थे कि अचानक बेहोश हो गए। डॉक्टरों ने करीब एक घंटे तक लगातार सीपीआर देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन अंततः उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इस घटना की खबर मिलते ही यूनियन और परिवार में कोहराम मच गया। टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम समेत कई पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। यूनियन परिसर में मातम पसर गया और सरस्वती पूजा का कार्यक्रम तत्काल स्थगित कर दिया गया।

जयदेव उपाध्याय टाटा स्टील में मानव संसाधन विभाग के एक अनुभवी और सम्मानित अधिकारी रहे थे। वे कई वर्षों तक एचआर विभाग में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत रहे और अपनी कार्यकुशलता, सरल स्वभाव और सौम्य व्यवहार के कारण कर्मचारियों तथा अधिकारियों के बीच विशेष लोकप्रियता हासिल की। सेवानिवृत्ति के बाद टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा संचालित माइकल जॉन सेंटर का उन्हें प्रभारी बनाया गया था, जहां उन्होंने करीब दस वर्षों तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह से ही उन्हें हल्का सीने में दर्द महसूस हो रहा था। उन्होंने अपनी पत्नी से कहा था कि पहले पूजा में शामिल होकर लौटेंगे और उसके बाद डॉक्टर को दिखाएंगे, लेकिन दुर्भाग्यवश वही पूजा उनके जीवन की अंतिम यात्रा बन गई। उनके आकस्मिक निधन से न केवल परिवार, बल्कि यूनियन और टाटा स्टील से जुड़े हर व्यक्ति को गहरा आघात पहुंचा है।

जयदेव उपाध्याय के निधन पर टाटा वर्कर्स यूनियन, टाटा स्टील प्रबंधन और शहर के कई गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जमा खान का बड़ा बयान: ‘बिहार का अगला CM वही होगा, जिस पर नीतीश कुमार का आशीर्वाद’

April 13, 2026

सरायकेला में लेवी गिरोह का भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार

April 12, 2026

चाईबासा में रिश्तों का कत्ल, फुफू की हत्या कर आरोपी गिरफ्तार

April 12, 2026

RECENT ADDA.

जमा खान का बड़ा बयान: ‘बिहार का अगला CM वही होगा, जिस पर नीतीश कुमार का आशीर्वाद’

April 13, 2026

किशनगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप

April 13, 2026

नवादा में भीषण बस हादसा: 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी स्कूल बस, एक छात्रा की मौ’त, 27 घायल

April 13, 2026

बिहार में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट: अगले 48 घंटे निर्णायक, राजभवन में हलचल तेज

April 13, 2026

सरायकेला में लेवी गिरोह का भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार

April 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.