Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»बंगाल चुनाव में खूनी संघर्ष: भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी टूटी, सुरक्षाकर्मियों से छीने हथियार
India

बंगाल चुनाव में खूनी संघर्ष: भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी टूटी, सुरक्षाकर्मियों से छीने हथियार

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान नदिया, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना में हिंसक झड़पें हुई हैं। भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और कई बूथों पर तनाव बना हुआ है।
By Samsul HaqueApril 29, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
बंगाल चुनाव हिंसा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Kolkata: पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र के उत्सव के बीच हिंसा का काला साया गहरा गया है। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हिंसक झड़पों की डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। सबसे गंभीर घटना दक्षिण 24 परगना के बसंती क्षेत्र में घटी, जहां भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार को भीड़ ने निशाना बनाया। जब वे बूथ नंबर 76 का मुआयना करने पहुंचे, तो उपद्रवियों ने उनकी गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। हद तो तब हो गई जब उनके सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की कोशिश की गई। आरोप है कि मौके पर मौजूद केंद्रीय बल तमाशबीन बने रहे और कोई दखल नहीं दिया।

हिंसा का यह सिलसिला हुगली-चुचुड़ा तक भी जा पहुंचा, जहां सड़क किनारे लगे तृणमूल के चुनावी बैनरों को हटाने पर जमकर बवाल हुआ। यहां के कुछ बूथों पर तो वोटर लिस्ट तक फाड़ दी गई, जिसके बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं और केंद्रीय बलों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। वहीं, पानीहाटी के बूथ नंबर 145 पर भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई हुई। सुरक्षा बलों को मोर्चा संभालना पड़ा, तब कहीं जाकर स्थिति नियंत्रण में आई।

हावड़ा के बाली में भी माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। यहां ईवीएम में खराबी के कारण गुस्साए मतदाताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख केंद्रीय बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तर 24 परगना के सासन इलाके में भी ग्रामीणों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं का कड़ा विरोध किया। आरोप लगा कि वे वोटरों को डरा-धमका रहे थे।

नदिया जिला भी अछूता नहीं रहा; करीमपुर में एक पुलिस अधिकारी द्वारा कथित तौर पर टीएमसी के पक्ष में वोट डालने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। वहीं, छपरा में भाजपा के पोलिंग एजेंट मोशर्रफ मीर पर बेरहमी से हमला किया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हां, अस्पताल में भर्ती मोशर्रफ की हालत को देखकर इलाके के लोगों में भारी रोष है। इन घटनाओं ने चुनाव आयोग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read more: बंगाल चुनाव: ईवीएम खराब होने पर भारी हंगामा, 9 बजे तक बंपर वोटिंग

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सावधान! खाने के पार्सल पर स्टेपल पिन लगाई तो अब सीधे जेल और जुर्माना!

June 13, 2026

Jorhat IAF Plane Crash: वायुसेना का विमान क्रैश में 5 जवान शहीद, सह-पायलट की बची जान

June 13, 2026

Jorhat Plane Crash: असम के जोरहाट में वायुसेना का विमान क्रैश, दो टुकड़ों में बंटा एएन-32!

June 13, 2026

RECENT ADDA.

चाईबासा में चेंबर प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, पुलिस अधिकारियों को दी शुभकामनाएं

June 13, 2026

साकची में दूसरे दिन भी चला अभियान, वाहन चालकों और दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई

June 13, 2026

सरायकेला में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी जेल भेजा गया

June 13, 2026

जमशेदपुर में बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

June 13, 2026

जमशेदपुर के डुमरिया में करैत का कहर, इलाज के बावजूद नहीं बचीं दो जिंदगियां

June 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.