Ranchi News: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। राज्य के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन ने रांची स्थित जेएसी सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परीक्षा परिणाम की औपचारिक घोषणा की।

इस साल साइंस स्ट्रीम में कुल 79.26% छात्र सफल हुए हैं, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में रिजल्ट और भी बेहतर रहा, जहां 91.2% छात्रों ने परीक्षा पास की। परिणाम जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अपना परिणाम जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा, छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट पर रोल कोड और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

Share.
Exit mobile version