Chaibasa news: मुस्लिम उर्दू लाइब्रेरी हॉल, बड़ी बाजार में रविवार को युवा राष्ट्रीय जनता दल की ओर से युवा संवाद चौपाल यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा राजद जिला अध्यक्ष आफताब आलम ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव शामिल हुए। वहीं पश्चिमी सिंहभूम प्रभारी मोहम्मद जाफर खान, प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता क्षितिज मिश्रा, महासचिव अजय यादव सहित कई प्रदेश पदाधिकारी एवं नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रंजन यादव ने कहा कि पूरे झारखंड में युवा संवाद चौपाल यात्रा चलाई जा रही है। इस अभियान के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने और समाजवाद का संदेश पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा अधिक से अधिक युवाओं को राजनीति से जोड़ने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम में युवा जिला उपाध्यक्ष शेख आरिफ, जिला युवा सचिव पी. बोदरा, इमरान खान, अर्शद हुसैन, कामरान अहमद, शादाब मोहम्मद, अमित दरायबुरू, ओबीसी जिला अध्यक्ष शशिकांत कुमार ठाकुर, मोहम्मद शहीद, मोहम्मद जबीर, मोहम्मद लल्ला सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



