New Delhi: समय के साथ करियर के विकल्प तेजी से बदल रहे हैं। अब छात्र पारंपरिक ग्रेजुएशन के बजाय ‘इंटीग्रेटेड कोर्सेस’ को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। यदि आप 12वीं के बाद वकालत के क्षेत्र में नाम कमाना चाहते हैं, तो बीबीए+एलएलबी या बीसीए+एलएलबी जैसे इंटीग्रेटेड कोर्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। इन कोर्सेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें दो अलग-अलग डिग्रियों की पढ़ाई एक साथ होती है और कोर्स पूरा होने पर एक संयुक्त डिग्री प्रदान की जाती है।
Read more: MBBS छात्रों का बदलता मिजाज: सर्जरी से ज्यादा MD मेडिसिन पर भरोसा!
इंटीग्रेटेड कोर्सेस के फायदे (5 साल का सफर):
-
बीबीए-एलएलबी: इस कोर्स में बिजनेस मैनेजमेंट (मार्केटिंग, फाइनेंस, एचआर) के साथ-साथ कानून के मूल सिद्धांतों (कॉन्स्टिट्यूशनल और कॉन्ट्रैक्ट लॉ) की पढ़ाई होती है। यह कॉर्पोरेट लॉ में करियर बनाने वालों के लिए बेस्ट है।
-
बीसीए-एलएलबी: यह उन छात्रों के लिए है जो टेक्नोलॉजी और कानून दोनों में रुचि रखते हैं। इसके बाद आप साइबर लॉ, डेटा प्राइवेसी और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ जैसे आधुनिक क्षेत्रों में विशेषज्ञ बन सकते हैं।
ग्रेजुएशन के बाद भी है मौका: अगर आप सीधे 5 साल का कोर्स नहीं करना चाहते, तो बीबीए या बीसीए पूरा करने के बाद भी 3 साल का एलएलबी कोर्स कर सकते हैं। इसके अलावा आप साइबर लॉ या आईपीआर (IPR) में 6 महीने से 1 साल के शॉर्ट-टर्म डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में उपलब्ध हैं।
Read more: करियर का ‘पावर पैक’: BBA और BCA के साथ लॉ की डिग्री देगी तरक्की की गारंटी!
एडमिशन की प्रक्रिया और पात्रता: इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश के लिए छात्र का 12वीं पास (न्यूनतम 45-50 फीसदी अंकों के साथ) होना अनिवार्य है। देश के टॉप कॉलेजों में एडमिशन के लिए कुछ प्रमुख प्रवेश परीक्षाएं इस प्रकार हैं:
-
CLAT (क्लैट): नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के लिए।
-
AILET (एआईएलईटी): एनएलयू दिल्ली के लिए।
-
LSAT (एलसैट): नामी प्राइवेट कॉलेजों के लिए।
-
MH-CET (एमएच-सीईटी): महाराष्ट्र के कॉलेजों के लिए।
इन प्रवेश परीक्षाओं को पास करने के बाद ही मेरिट के आधार पर अच्छे कॉलेजों में दाखिला मिलता है। कानून और बिजनेस का यह मेल छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करता है।
Read more: करियर का ‘पावर पैक’: BBA और BCA के साथ लॉ की डिग्री देगी तरक्की की गारंटी!



