अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरगांव सेमरटोला गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने न सिर्फ एक परिवार बल्कि पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी ममता देवी, जो कि नवलकिशोर साहू की पत्नी हैं, अपने ही भतीजे सिकंदर साहू के साथ गुरुवार रात घर से फरार हो गईं।
बताया जा रहा है कि ममता देवी और सिकंदर साहू के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। इस रिश्ते की जानकारी पहले ही परिजनों को हो गई थी, जिसके बाद एक सप्ताह पूर्व गांव में सामाजिक बैठक हुई थी। बैठक में दोनों को अलग रहने और भविष्य में न मिलने की हिदायत दी गई थी। बावजूद इसके, दोनों का मिलना जारी रहा और अंततः 10 जुलाई की रात दोनों चुपचाप घर छोड़कर फरार हो गए।
खास बात यह है कि महिला और युवक दोनों ही शादीशुदा हैं और दोनों के दो-दो बच्चे भी हैं, जिससे यह मामला और भी संवेदनशील बन गया है। महिला के पति नवलकिशोर साहू ने इस मामले को लेकर बुढ़मू थाना में आवेदन देकर पुलिस से गुहार लगाई है कि उनकी पत्नी और भतीजे को खोजा जाए।
थाना प्रभारी विनित कुमार ने पुष्टि की कि आवेदन प्राप्त हो गया है और पुलिस दोनों की सकुशल बरामदगी के लिए सघन प्रयास कर रही है। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है और सामाजिक स्तर पर भी इसे लेकर भारी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

