Ranchi : मंत्रिपरिषद की बैठक में आज पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से संबंधित एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शिबू सोरेन को उनके सार्वजनिक सेवा के योगदान और राजनीतिक जीवन के सम्मान स्वरूप राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया गया आजीवन आवास, उनकी मृत्यु के पश्चात उनकी पत्नी रूपी सोरेन को आवंटित किया जाएगा।
इस फैसले को राज्य की राजनीति में एक संवेदनशील और सम्मानजनक कदम माना जा रहा है। शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य की स्थापना और उसकी राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके योगदान और सेवा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।



