World News: त्रिनिदाद एंड टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन आज दुनियाभर में एक सांस्कृतिक संगम के रूप में जाना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि स्पेन से करीब 6000 किलोमीटर दूर स्थित इस शहर का नाम ‘पोर्ट ऑफ स्पेन’ क्यों है? यह सिर्फ एक संयोग नहीं, बल्कि इतिहास के पन्नों में छिपी एक दिलचस्प कहानी है, जो भारत से भी जुड़ी हुई है।
स्पैनिश राज और नाम की शुरुआत
स्पैनिश लोगों के आने से पहले इस क्षेत्र को अमेरिन्डियन जनजातियों द्वारा बसाया गया था। उनकी बस्ती का नाम कुमुकुरापो था। धीरे-धीरे स्पैनिश प्रभाव बढ़ता गया और इस इलाके का नाम बदलकर प्यूर्टो डी एस्पाना हो गया।
ब्रिटिश शासन और नाम में बदलाव
1797 में ब्रिटिश सेना ने त्रिनिदाद पर कब्जा कर लिया। अंग्रेजों ने इस शहर को ‘प्यूर्टो डी एस्पाना’ की बजाय अपने उच्चारण के अनुसार ‘पोर्ट ऑफ स्पेन’ कहना शुरू कर दिया। यही नाम धीरे-धीरे आधिकारिक बन गया और आज तक इस शहर को इसी नाम से जाना जाता है।
भारत से गहरा संबंध
एक नाम, कई कहानियां
‘पोर्ट ऑफ स्पेन’ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि इतिहास की उन परतों को बयां करता है, जिसमें स्पैनिश उपनिवेश, ब्रिटिश शासन और भारतीय प्रवासी संस्कृति तीनों की झलक मिलती है। यह शहर विश्व के उन अनोखे स्थलों में से है, जहां इतिहास, भूगोल और संस्कृति का अद्भुत मेल देखने को मिलता है।



