Ranchi News: झारखंड की औद्योगिक पहचान रहा हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) अब अपनी किस्मत बदलने की तैयारी में है। वर्षों से आर्थिक संकट और घाटे की मार झेल रहा यह संस्थान अपनी खाली पड़ी कीमती जमीन का व्यावसायिक इस्तेमाल कर कमाई का नया जरिया खोजने में जुट गया है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित स्मार्ट सिटी के ठीक बगल में स्थित 28 एकड़ भूमि पर एक अत्याधुनिक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और मॉल विकसित करने की योजना बनाई जा रही है।

सोमवार को इस सिलसिले में HEC मुख्यालय में प्रबंधन और NBCC के आला अधिकारियों के बीच एक उच्चस्तरीय बैठक हुई।

NBCC के सहयोग से खड़ा होगा रांची का नया कमर्शियल हब

सूत्रों के मुताबिक, इस परियोजना के लिए एनबीसीसी (NBCC) निर्माण एजेंसी के रूप में कार्य कर सकती है। योजना के दो मुख्य पहलू हैं—या तो HEC स्वयं मॉल और दुकानों का निर्माण कर उन्हें लीज पर देगा, या फिर NBCC के साथ मिलकर इसे जॉइंट वेंचर के तौर पर डेवलप किया जाएगा। चूंकि यह जमीन स्मार्ट सिटी के बिल्कुल करीब है, इसलिए यहां कॉमर्शियल स्पेस की मांग बहुत अधिक रहने की संभावना है। इस कदम से न केवल HEC को नियमित आय का एक ठोस स्रोत मिलेगा, बल्कि रांची वासियों को भी एक नया शॉपिंग डेस्टिनेशन मिलेगा।

Share.
Exit mobile version