Ranchi : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच सृजन शाखा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सृजन सस्पार्कल मेला का समापन मंगलवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। मेले के दूसरे और अंतिम दिन सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दीपावली के नजदीक आने के कारण बाजारों में जहां रौनक देखने को मिल रही है, वहीं इस मेले ने भी लोगों को खरीदारी का शानदार मौका दिया।

महिलाएं मेले में पारंपरिक परिधानों, बंदनवार, मोमबत्तियों, लड्डू गोपाल की पोशाक, सजावटी चादर और गृह सज्जा की वस्तुएं खरीदती नजर आईं। बच्चों और युवाओं ने भी स्टॉलों पर रखे क्राफ्ट और फूड आइटम्स में गहरी रुचि दिखाई। वहीं फूड स्टॉल पर लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया।

मेले के सफल आयोजन में सृजन शाखा की अध्यक्ष नेहा सरावगी, सचिव रीता मोदी, कोषाध्यक्ष निधि शर्राफ, तथा अमिता केडिया, राशी सरावगी, सोनल अग्रवाल, श्वेता सरावगी, शालू सिंघानिया, नम्रता बागला, अनामिका केडिया, आकृति सिंघानिया, सोनम सरावगी, शिखा सुरेका, सोनल जैन, सपना अग्रवाल, श्रेया सराफ, निधि इंदौरिया, निकीता पाटोदिया और सुप्रिया पाटोदिया सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संपूर्ण आयोजन न केवल महिलाओं की रचनात्मकता और स्वावलंबन का प्रतीक बना, बल्कि रांचीवासियों के लिए त्योहारों की शुरुआत को और भी खास बना गया।

Share.
Exit mobile version