Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके में एक विशेष कराटे प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 21 मई 2025 को जिला समाज कल्याण कार्यालय, रांची द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें सक्षम बनाना था। इस प्रशिक्षण सत्र में विद्यालय की 350 छात्राओं ने भाग लिया और कराटे के द्वितीय स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त किया। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इन बालिकाओं को ऑरेंज बेल्ट प्रदान किया गया, जो आत्मरक्षा कौशल में उनकी दक्षता का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभि सिंह, विद्यालय की वार्डेन और शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं। उन्होंने बालिकाओं को आगे भी प्रशिक्षण जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

Share.
Exit mobile version