चैनपुर प्रखंड में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर, एमएलए रोड और अन्य कई स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं।इस अवसर पर, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। रंगीन रोशनी विद्युत सज्जा और फूलों से की गई सजावट ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। सुबह से ही भक्तजन पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़े।पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जैसे ही गणेश प्रतिमा का पट खोला गया, पूरा माहौल “गणपति बप्पा मोरया” और अन्य जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान मुख्यालय में भक्ति का एक अलग ही माहौल देखने को मिला। छोटे-छोटे बच्चे पारंपरिक धोती-कुर्ता पहनकर पूजा में शामिल हुए, जो आकर्षण का केंद्र रहे।गणेश चतुर्थी के इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय समितियों के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share.
Exit mobile version