Jharkhand News: चैनपुर प्रखंड कार्यालय में बकरा विकास योजना के तहत छह बकरी पालकों और दो बत्तख चूजा पालकों के बीच पशुधन का वितरण किया गया। इस पहल से स्थानीय किसानों और पशुपालकों की आजीविका में सुधार होने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।यह वितरण वित्तीय वर्ष 2023-24 के एक चयनित लाभार्थी और वित्तीय वर्ष 2024-25 के पांच चयनित लाभार्थियों के लिए किया गया। योजना के तहत, प्रत्येक बकरी लाभार्थी को चार बकरियां और एक बकरा प्रदान किया गया। वहीं, बत्तख चूजा लाभार्थियों को 15 दिनों के 15-15 बत्तख चूजे प्रति इकाई की दर से दिए गए।



