Ranchi : नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को रांची में “हमर अधिकार मंच (हम)” का गठन किया गया। इस मंच का पंजीकरण रांची जिला अवर निबंधक कार्यालय में संपन्न हुआ। मंच के अध्यक्ष के रूप में दीपेश निराला को चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी, महासचिव उमाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी और सचिव अंकित अग्रवाल बनाए गए।

अध्यक्ष दीपेश निराला ने बताया कि मंच का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके मौलिक और मानव अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि संविधान के भाग-3 के तहत दिए गए मौलिक अधिकार और मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 के अंतर्गत उपलब्ध कानूनी सुरक्षा को आम जनता तक पहुँचाना मंच का प्रमुख लक्ष्य है।

कार्यक्रम में झारखंड के 24 जिलों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें गढ़वा, धनबाद, गिरिडीह, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, रांची, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां समेत अन्य जिलों से कुल 25 सदस्यों ने मंच की स्थापना में सक्रिय भूमिका निभाई।

दीपेश निराला ने बताया कि जल्द ही देशभर से सदस्यों को जोड़ते हुए 51 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया जाएगा, ताकि नागरिक अधिकारों पर संवाद, चर्चा और जन-जागरूकता अभियान को व्यापक रूप दिया जा सके।

Share.
Exit mobile version